Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आशा कार्यकर्ता रीता रानी ने 13 पुरुषों की नसबंदी करा बनाया कीर्तिमान

ब्यूरो 28-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220128-WA0020

गाजीपुर। जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के लिए शासन की बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें स्थाई और अस्थाई उपाय शामिल है। वहीं अगर हम पुरुष नसबंदी की बात करें तो एक महिला कर्मी को इसके लिए किसी पुरुष को प्रोत्साहित करना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के अंतर्गत चलने वाला सब सेंटर हथौड़ी की आशा कार्यकर्ता रीता रानी ने जनपद में पुरुष नसबंदी के मिले टारगेट 57 में 13 पुरुषों की नसबंदी करा कर जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया।

एसीएमओ एनएचएम डॉक्टर के.के. वर्मा ने बताया कि जनपद में 57 पुरुष नसबंदी के लिए चिन्हित किया गया था। आशा कार्यकर्ता रीता रानी ने 13 पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया और लक्ष्य पूरा करने में मदद मिली। यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है।

आशा कार्यकर्ता रीता रानी ने बताया कि उनकी नियुक्ति 2006 में हुई थी। उन्होंने नसबंदी कराने के इस प्रयास में लोगो को प्रोत्साहित करने के लिए अपने पति की भी मदद ली । इससे अब तक 13 पुरूष नसबंदी कराने में सफलता प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इन 13 लाभार्थियों में 9 लाभार्थियों ने अपने दो बच्चे के बाद ही अपनी नसबंदी कराया है। इसके अलावा उन्होंने 20 महिला नसबंदी और 8 अंतरा के साथ ही अब तक करीब डिलीवरी भी कराया है। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर महिलाओं को टीटी का इंजेक्शन एवं जांच समय पर कराने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। साथ ही प्रसव होने के बाद बच्चों का टीकाकरण समय से कराने का भी लोगों को बताती हैं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले कैम्प के लिए भी उन्होंने 6 लाभार्थी को तैयार किया हुआ है। जो अपना नसबंदी अगले खुशहाल परिवार दिवस के कार्यक्रम में कराएंगे। बताते चलें कि पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थी को शासन की तरफ से ₹4000 और आशा कार्यकर्ता को ₹400 का लाभ शासन की तरफ से देय होता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवक की हत्या के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
Next: बारा ने 2-1 से कुर्रा को हराकर बनाई बढ़त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.