Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवक की हत्या के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

ब्यूरो 28-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर मुहल्ला हरपुर स्थित नहर पटरी पर गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काट कर की गयी हत्या के मामले में पिता दरोगा यादव ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या की तहरीर दी। पुलिस हत्या के कारणों की जाँच में जुटी हुई है।

ज्ञात हो कि हरपुर निवासी संजीत यादव (17) वर्ष पुत्र दरोगा यादव अपने घर से कुछ दूर पश्चिम तरफ स्थित डेरा से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से युवक का गला काट कर हत्या कर मौके से फरार हो गये। उसी रास्ते से जा रहे कुछ लोगो की नजर जब खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो घटना की जानकारी ग्रामीणों सहित कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की सूचना पाकर पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाल घटनास्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी में जुट गये। वही मौके से मिले मृतक के मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी लेकर कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय को शीघ्र खुलासा करने व हत्यारों को पकड़ने के लिए निर्देशित किये। वही हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। मृतक संजीत दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था तथा 11 वी क्लास का छात्र भी था। संजीत की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही माता फूलमती देवी व पिता तथा भाई संदीप सहित बहन का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा ने वर्तमान विधायक सुनीता सिंह को बनाया प्रत्याशी
Next: आशा कार्यकर्ता रीता रानी ने 13 पुरुषों की नसबंदी करा बनाया कीर्तिमान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.