Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवेदन पत्र को पुनः शुद्ध कर शिक्षण संस्थान में करें जमा

ब्यूरो 17-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया है कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2021-22 मे दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति ( कक्षा 11-12 ) एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित निर्गत तृतीय समय-सारिणी के अनुसार समस्त छात्र/छात्राओं एवं इण्टरमीडिएट, महाविद्यालय, पालिटेक्निक, आई०टी०आई०, बी०एड०, बी०टी०सी०,लॉ एवं अन्य समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि राज्य एन ० आई ० सी ० लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति डाटा के परीक्षणोपरान्त सस्पेक्ट डाटा छात्र / छात्रा के लागिन पर प्रदर्शित करा दिया गया है, छात्र/ छात्रायें निर्धारित समयान्तर्गत 11.02.2022 से 21.02.2022 तक आवेदन पत्र को पुनः शुद्ध कर शिक्षण संस्थान में जमा करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिक्षण संस्थायें छात्र द्वारा सही किये गये आवेदन-पत्र का परीक्षण करते हुए दिनांक 28.2.2022 तक आनलाइन वेरीफाई/सत्यापित करना सुनिश्चित करें।

छात्र अन्य संशोधन के साथ – साथ यदि किसी छात्र ने रिजल्ट नॉट यट डिक्लेयर्ड का आप्शन भरा है तथा वर्तमान में उसका परीक्षा परिणाम आ गया है तो ऐसे छात्र/छात्रायें अपने छात्रवृत्ति आवेदन-पत्र को अवश्य शुद्ध करते हुए शिक्षण संस्थान में जमा करना सुनिश्चित करें एवं संस्थाये अपने पोर्टल से अग्रसारित करेगी । उपर्युक्त निर्देशों का शिक्षण संस्थानों द्वारा व्यापक प्रचार – प्रसार कर छात्रवृत्ति आवेदन-पत्र शुद्ध किये जाने हेतु छात्र /छात्राओं को सूचित करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश
Next: मतदान हेतु लगे कार्मिकों के भोजन हेतु गैस सिलिण्डर आरक्षित हेतु निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.