Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदान हेतु लगे कार्मिकों के भोजन हेतु गैस सिलिण्डर आरक्षित हेतु निर्देश

ब्यूरो 17-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 के सकुषल सम्पादन हेतु निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित पुलिस, पी0ए0सी0, पैरा मिलीट्री/सी0आर0पी0एफ0/आर0ए0एफ0 फोर्स, पी0आर0डी0, होमगार्ड्स आदि सुरक्षा बलों एवं मतदान हेतु लगे कार्मिकों के भोजन व्यवस्था हेतु घरेलू गैस की आवश्यक्ता सम्बन्धित विभागों को पड़ेगी।

ऐसी स्थिति में जनपद की प्रत्येक बड़ी गैस एजेन्सी पर निर्वाचन कार्य हेतु 30-30 भरे हुए गैस सिलेण्डर एवं ग्रामीण गैस एजेन्सियों पर 20-20 भरे हुए गैस सिलेण्डर निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक आरक्षित किये जाते हैं। यह आरक्षित मात्रा एजेन्सी के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाय ताकि विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 के कार्य से सम्बन्धित फोर्स के कार्मिकों के भोजन व्यवस्था हेतु आवष्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी/अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार किया जाना है।
कुमार निर्मलेन्दु जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने जनपद की सभी सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को निर्देशित किया है कि उक्त पुलिस बल के आपके यहॉं भोजन व्यवस्था हेतु घरेलू गैस की मॉंग किये जाने पर उन्हें नगद मूल्य पर नियमानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति तत्काल करना सुनिश्चित करें। साथ ही गैस एजेंसी स्वामियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने गैस एजेंसी पर उपर्युक्त मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस का भण्डारण सुनिष्चित करें, जिससे उक्त अवधि में आम जनमानस को कोई असुविधा न हो। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवेदन पत्र को पुनः शुद्ध कर शिक्षण संस्थान में करें जमा
Next: शिवानी ने किया हिंदू कॉलेज का नाम रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.