जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय संस्कृत विभाग ने एक दिवसीय शोध संगोष्ठी का आयोजन गुरूवार को विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजिका डॉ विमला देवी द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विभाग की छात्रा प्रियंका यादव एवं पूनम तिवारी द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना की गई। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ विमला देवी ने कालिदास के साहित्यिक अवदान पर विस्तृत वर्णन करते हुए मानव जीवन में साहित्य की उपादेयता सिद्ध करते हुए कालिदास साहित्य को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षक प्रो संजीव सिंह ने मानव जीवन में साहित्य की उपयोगिता को निर्विवाद बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने पारिवारिक सामाजिक जीवन में साहित्य के बिना आगे नहीं बढ़ सकते।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षार्थियों को ज्ञान पिपासु बनाते हैं। मैं इस उपयोगी आयोजन हेतु संयोजिका डॉ विमला देवी को साधुवाद देता हूं। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिंहा, महाविद्यालय के आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष राम लखन यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीतू सिंह, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर बिपिन कुमार, हिंदू इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ ऋचा राय, शिक्षार्थी श्रेया सिंह, सपना सिंह, रिया शर्मा, सोनी, गीता, खुशबू त्रिपाठी, सविता शर्मा, निधि राय, आकांक्षा तिवारी, पूजा जायसवाल, चंदा, प्रशांत चौबे, अरुण कुमार, किशन दूबे, तलत फात्मा, ओमसी पांडेय आदि ने अपने शोध पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर डॉ संजय कुमार राय, डॉ कंचन कुमार राय, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री व आभार आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार एवं शांति पाठ डॉ विमला देवी ने किया। राष्ट्र गान के बाद संगोष्ठी के सम्पन्न की घोषणा प्रचार प्रो.संजीव सिंह द्वारा किया गया।


