Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हमारा बुलडोजर बोलता नहीं माफियाओं की करता है बोलती बंद-योगी आदित्यनाथ

संवाददाता 03-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220303-WA0014~2

गहमर(गाजीपुर)। जमानिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी सुनीता सिंह के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गहमर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और माफियावाद राजनीति फैला कर के जो बेशर्मी के साथ आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं इन सभी को जवाब देना है। एक दुर्दांत माफिया जो गाजीपुर से जुड़ा हुआ है, सपा बसपा जिसकी सत्ता होती थी फेवीकोल की तरह चिपक जाता था। आपको याद होगी मऊ की घटना, रामलीला आयोजन का विवाद खड़ा किया गया। वह माफिया खुली जीप में तमंचा लहराते जा रहा था, यादवों के घरों को, हरिजनों के घरों को, कुशवाहा परिवारों के घरों को, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग लगाते हुए पूरे मऊ को दंगों की आग में झोंकने का काम किया था। उस वक्त की समाजवादी पार्टी की सरकार एक माफिया के सामने कीड़े की तरह रेंग रही थी। आज भाजपा सरकार में वही माफिया कीड़े की तरह रेंगता नजर आ रहा है। जो माफिया तमंचा लहराकर खुली जीप में सरकार को चुनौती देता था, वह आज व्हील चेयर पर गिड़गिड़ाता दिख रहा है। हमारा बुलडोजर बोलता नहीं लेकिन बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद कर देता है। उन्होंने जनसभा में खड़े बुल्डोजरो को दिखाते हुए कहा यह बुलडोजर प्रदेश के विकास का प्रतीक है। अपने नियत समय
2: 10 के बजाय एक घंटा विलंब से 3:10 पर पहुचे योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, समस्त मंडल अध्यक्ष,अमित पांडेय आदि ने स्वागत किया। तत्पश्चात उनका काफिला गहमर इंटर कालेज पहुचा जहा उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जनपद में गुंडे और माफियाओं का राज हुआ करता था सपा के लोग उनके सामने नतमस्तक होते थे अब वही गुंडे और माफिया व्हील चेयर पर चलते हैं।
हमारी सरकार में हर गरीबों को कोरोना काल जैसी विषम परिस्थिति में भी महीने में दो बार राशन मुहैया कराया गया।
उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तावित चुनावी घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने को कहा। गहमर के बारे में बोलते हुए कहा कि मॉ भारती की रक्षा के लिए सेना में तैनात जवानों के इस पावन धरती गहमर को मैं कोटि कोटि नमन करता हूँ। इस जिले की अपनी पहचान है। आज से नही त्रेता युग से इसका इतिहास है।
चुनावी सभा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता बुलडोजर पर खड़े होकर बुलडोजर बाबा की जय और जय श्रीराम के जयघोष करते नजर आए।

जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, रमा शंकर उपाध्याय, हेमंत सिंह, अविनाश जायसवाल, अनिल यादव, विष्णु प्रताप सिंह, हरदेव कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, परिक्षित सिंह, सुनील सिंह, इतवारी देवी, पंकज राय, शशिकान्त शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महाकवि कालिदास साहित्यस्य वर्तमान समाजे उपादेयता विषयक संगोष्ठी संपन्न
Next: शराब व रुपया बाटते वक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.