Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश संग डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 29-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220329-WA0013

गाजीपुर। जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण जनपद न्यायाधीश प्रशान्त मिश्र, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, ने किया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सबसे पहले कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा अस्पताल मे दवा की उपलव्धता, कैदियों स्वास्थ्य, खाने-पीने एवं अन्य सम्बन्धो के बारे मे जानकारी लीं। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रतिदिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिला जज ने प्रत्येक दिन के मीनू को रजिस्टर मे दर्ज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायंे इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राशन कार्ड हेतु वेब-पोर्टल पर पंजीयन करने की सुविधा शुरू
Next: हारमोनियम और ढोलक के थाप पर धूम-धाम से हुआ होली मिलन समारोह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.