Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हारमोनियम और ढोलक के थाप पर धूम-धाम से हुआ होली मिलन समारोह

ब्यूरो 29-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220329-WA0019

जमानिया(गाजीपुर)। बावनो दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा के तत्वधान में मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम ढढ़नी स्थिति जेएमबी मैरिज लान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

जिसमें महासभा के युवा संगठन के नवनिर्वाचित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पदाधिकारियो को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी। कार्यक्रम भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारम्भ हुआ। ततपश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उसके बाद उपस्थित जनसमूह ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में हारमोनियम और ढोलक के थाप के साथ होली के मशहुर गीत भी छेड़े गये। महासभा के अध्यक्ष द्वारिकानाथ राय ने शस्त्रीय संगीत और आधारित होली गीत से समा बांध सबको हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रामप्रिय राय ने कहा होली का पावन पर्व हमे एक दूसरे से मिल कर रहना सिखाता है। होली मिलन के अवसर पर मै यही कहूंगा कि आप सभी जुनून के साथ सही दिशा मे कार्य करते जाइये मंजिल जरूर मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के एन राय और अवध नारायण राय ने होली की शुभकामनाएं देते हुये समाज मे भूमिहार ब्राह्मण के महत्व और विशेष योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर अवधनारायण राय राम कृष्ण राय, कमलेश राय, श्रवण राय, विनोद शर्मा, अवधेश राय, शिवकुमार राय, जितेन्द्र राय, गौरव राय, सन्तोष राय, अश्विनी राय, मनोज राय, अम्बुज राय, प्रताप राय, अक्षयबर राय, सन्तोष राय, बच्चन राय, प्रशांत राय, रामजी राय, चन्द्रबली राय आदि के साथ सैकडो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 रामबहादुर राय ने किया तथा संचालन मुकेश राय ने किया। शपथग्रहण कार्यक्रम में महासभा के युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर अश्विनी कुमार राय और कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र राय के साथ अन्य पदाधिकारियों ने ओढ़ और गोपनीयता की शपथ ली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश संग डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Next: बेकाबू ट्रक विद्युत खम्भे को बनाया निशाना, सुबह से बत्ती गुल

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.