Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेकाबू ट्रक विद्युत खम्भे को बनाया निशाना, सुबह से बत्ती गुल

ब्यूरो 29-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220329-WA0029

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील मुख्यालय से जनपद की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार की सुबह तहसील मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे विद्युत पोल को धक्का मार दिया। जिससे सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई।

जानकारी के अनुसार राजमार्ग के किनारे विद्युत आपूर्ति के लिए लगे पोल और आटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्युत पोल टूटने से कस्बा बाजार में कई जगह आपूर्ति बंद रही। इसके साथ ही तहसील, कोतवाली आदि का भी बत्ती गुल है। लोगो की माने तो अगर यह दिन की घटना होती तो जनहानि हो सकती थी। वहीं आटो चालक लोदीपुर निवासी सोनू जायसवाल ने बताया कि वह प्रतिदिन रात में दुकान के सामने सड़क की पटरी पर आटो खड़ा कर घर चला जाता है। भोर में ट्रक के जबरदस्त टक्कर मारने से आटो के परखच्चे उड़ गए। सुबह में आटो को देख उसके होश उड़ गए। वहीं चार विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति बंद रही है। विभाग के कर्मचारी टूटे हुए पोल को बदलने में जुटे रहे। इस संबंध में जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि टूटे हुए तो पॉल और तार को बदलकर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हारमोनियम और ढोलक के थाप पर धूम-धाम से हुआ होली मिलन समारोह
Next: स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं जनसामान्य-एन एस एस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.