Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

21 अप्रैल को आयोजित होगा रोजगार मेला

ब्यूरो 18-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ए0के0प्रजापति ने बताया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन , उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर द्वारा रोजगार मेला 21.04.2022 प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इस मेले मे विभिन्न कम्पनियॉ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से जी0 4 एस0 सिक्योर सलुशन इण्डिया, एक्जेन्ट एक्वा प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, मेक आर्गेनिक इण्डिया तथ सी-डैक इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा सुरक्षा गार्ड, सेल्स एक्जीक्यूटिव, आरो0टेक्नििशियन, आपरेटर, एकाउटेन्ट, कम्पूटर आपरेटर, सेल्स आपरेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर, मार्केटिंग आफिसर, सी0सी0 टी0वी0 टेक्निशियन, कम्प्यूटर हार्डवेयर इलेक्ट्रीशीयन, सप्लायर आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- (sewayojan.up.nic.in) पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर राजकीय आई टी आई परिसर तुलसीपुर में प्रातः 11 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रो/छाया प्रति के साथ एवं मास्क लगाकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 21 अप्रैल को
Next: भीषण गर्मी एवं लू में करे और क्या ना करे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर एसपी की बैठक, बीट प्रणाली मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.