Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर एसपी की बैठक, बीट प्रणाली मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो 16-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की प्रकृति, अपराधियों की गतिविधियों तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा व माफिया तत्वों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा और साक्ष्य संकलन को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें आपस में लिंक करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा पुलिस बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंडा पुलिस की कार्रवाई: वारंट पर अभियुक्त को दबोचा
Next: नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.