Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शासन द्वारा संचालित लाभपरक योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे-राज्य मंत्री

ब्यूरो 30-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220430-WA0029

गाजीपुर। राज्य मंत्री कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान उत्तर प्रदेश बलदेव सिंह औलख ने शनिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग विभागीय समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपद में संचालित शासन की योजनाओ एवं क्रियान्वयन की सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान उपस्थित रहे।
बैठक में राज्य मंत्री कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान ने अधिकारियो को साफ एवं स्पष्ट शब्दो में कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा को देखते हुए जनपद में शासन की जो भी लाभपरक योजनाएँ संचालित हो रही है उसे समाज मे रहने वाले प्रत्येक ऐसे अन्तिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुचे जो इसका पात्र हो। अधिकारी पूरी ईमानदारी से लगकर सरकार की तरफ से प्राप्त लक्ष्यो को शत-प्रतिशत पूरा करेगे तथा जनता के साथ अच्छे ढंग से पेश आये तथा उनसे सीधा सम्वाद स्थापित करते हुए उनसे प्राप्त शिकायतो का निस्तारण पूरी निष्पक्षता के आधार पर करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कर करेत्तर, सिचाई, अवैध खनन, पट्टे, देवकली पंम्प नहर, बाढ की समस्या एव उसके समाधान, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, प्रधान मंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, प्र0मं.बीमा योजना, पशु चिकित्सा, मेडिकल क्षेत्र, पंचायती राज विभाग द्वारा सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण, व्यक्तिगत शौचालय, गोवर्धन योजना, अत्येष्टी स्थल निर्माण, जन निमग, पेयजल योजना, नगर पालिका, प्रधानमंत्री आवास योजना, बी सी सखी, नरेगा, पी एम जी एस वाई, मु0 मंत्री आवास योजना, (शहरी/ग्रामीण), सप्लाई विभाग, गेहूँ खरीद, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास विभाग , वन विभाग, आपरेशन कायाकल्प योजना, स्कूल चलो अभियान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार, युवा कल्याण योजना एवं श्रम विभाग के साथ अन्य विभागो द्वारा चलाई जा रही शासन की लाभपरक योजनाओ के संचालन एवं क्रियान्यवन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने जनपद में ला-एण्ड आर्डर एंव माफियाओ पर किये गये कार्यवाही से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अन्त में राज्य मंत्री द्वारा विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओ में चयनित पात्रो को योजना का लाभ दिया गया। जिसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना द्वारा लालजी शर्मा ग्राम कोतवालीपुर पोस्ट खालिसपुर को बढई एवं सत्येन्द्र विश्वकर्मा ग्राम युसुफपुर को लोहार ट्रेड टूलकिट वितरण किया गया। दिव्यांग कल्याण द्वारा चयनित 10 लाभार्थियों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल एंव बैशाखी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियो प्राची गुप्ता को रू0 2000.00 शालिनी कुमारी को रू0 1000.00, डिम्पल को रू0 2000.00 तथा खुशी मौर्या को रू0 3000.00का स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा डमी चेक एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) से 02 लाभार्थियेां को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिहं, जिला विकास अधिकारी , पी डी डी आर डी ए, एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
तत्श्चात राज्य मंत्री आई टी आई चौराहा स्थित गौ-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर उसका भौतिक सत्यापन किया। जिसमे बताया गया कि एक दिन पूर्व गाय द्वारा बछड़े को जन्म दिया गया है जिस पर राज्य मंत्री ने गाय को गुड़ खिलाई एवं माला पहनाया। राज्य मंत्री ने गो-आश्रय स्थल पर चारा, पानी, एवं चिकित्सकीय सेवा की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद राज्य मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करण्डा पहुचे वहा उन्होने दवा रजिस्टर, वार्ड, आकस्मिक कक्ष, प्रसव केन्द्र, एवं दवाओ की उपलब्धता की जानकारी ली तथा प्रसव उपरान्त 48 घण्टे तक माताओ को रोकने की व्यवस्था तथा चिकित्सालय में साफ-सफाई , पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात राज्य मंत्री गेहू क्रय केन्द्र लखनचन्द्रपुर करण्डा, का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि क्रय केन्द्रो पर किसी भी दशा में बिचौलियो की सहभागिता न हो, अन्यथा पकड़े जाने पर केन्द्र प्रभारी सीधे जिम्मेदार माने जायेगे। तत्पश्चात राज्य मंत्री द्वारा ग्राम सचिवालय सिकन्दरपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र में गोदभराई एंव बच्चो को अन्न प्रासन कराया गया। राज्य मंत्री कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर में में स्मार्ट क्लास संचालन हेतु प्रोजेक्टर के माध्यम से जन सहयोग से प्राप्त स्मार्ट टी0वी0 का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात राज्य मंत्री ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर विकास खण्ड करण्डा में ग्राम चौपाल लगाकर लोगो की समस्यो से अवगत हुए एवं प्राप्त शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
Next: जिला कारागार में शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.