Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

ब्यूरो 30-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220430-WA0025

जमानियाँ(गाजीपुर)। पाक माह रमजान में गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुए नगर के लोदीपुर मोहल्ले में शनिवार की शाम नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर के द्वारा सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं के साथ हिन्दू भाइयों ने एक साथ बैठ कर रोजा इफ्तार किया। आपसी भाईचारा एवं प्रेम मोहब्बत के साथ रोजा खोलते हुए देश में अमन चैन की दुआएं की।

इस दौरान रोजेदारों ने अजान के बाद खजूर खाकर एवं पानी पीकर रोजा खोला रोजेदारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा व मेल मोहब्बत बढ़ती है। सामूहिक रोजा-इफ्तार देश के गंगा-जमुनी तहजीब की एक जिन्दा तस्वीर है। एक समय में एक साथ एक दस्तरख्वान पर जिस प्रकार विभिन्न जाति-धर्म के लोग बैठकर इफ्तार करते हैं वह अनुकरणीय है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल सवाब (पुण्य) हासिल होता है बल्कि आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष एहसान जफर ने सभी लोगो का आभार जताया। उक्त अवसर पर सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, सपा नेता रितेश सिंह, जाहिद सिद्दीकी‚ जहीर खां‚ काशी शकील‚ मोहम्मद जाहीद‚ अरशद इकबाल अंसारी‚ शफिक कुरैशी‚ विजय शंकर राय‚ संतोष कुमार‚ ईशा नियाजी‚ रजनीश यादव‚ मुकेश यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कासिमाबाद तहसील में हुआ भूमि घोटाला, जांच कमेटी गठित
Next: शासन द्वारा संचालित लाभपरक योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे-राज्य मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.