Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चौसा बक्सर बिहार के मधु यादव का घोड़ा रहा प्रथम

ब्यूरो 04-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220504-WA0010

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर क्षेत्र के हरपुर में मंगलवार की शाम परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे प्रदेशों के भी घुड़सवारों ने हिस्सा लिया।

चेतक प्रतियोगिता दो वर्षों से कोरोना संक्रमण काल की वजह से नही हो पाई थी परन्तु जैसे ही लोगो को पता चला कि इस बार चेतक प्रतियोगिता होगी तो इस प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी दूर दूर से लोग देखने आये थे। जिसमें पहली बार यह देखने को मिला कि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं भी इस प्रतियोगिता को देखने की पहुची थी। चेतक प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट कर व हरी झंडी दिखाकर किया। उक्त प्रतियोगिता तीन राउंड की थी। जिसमे दो सेमीफाइनल व एक फाइनल के रूप में हुआ। दोनों सेमीफाइनल में से प्रथम द्वितीय व तृतीय को लेकर फाइनल में छः घुड़सवारों ने भाग लिया। जिसमे फाइनल में पहुचे छ घुड़सवारों ने चार राउंड के चक्कर में प्रथम स्थान पाने में चौसा बक्सर बिहार के मधु यादव का घोड़ा प्रथम स्थान पर व द्वितीय स्थान पर मोकामा के विवेक पहलवान का घुड़सवार शम्भू व तीसरे स्थान पर गाजीपुर देवकठिया का भगीरथ यादव का घोड़ा रहा। वही कमेटी के निर्णय के अनुसार बेस्ट घुड़सवार का पुरस्कार बड़ेसर के इंद्रपाल सिंह के घुड़सवार टिहुरी को व बेस्ट घोड़ा का पुरस्कार जल्दहा बिहार के राजिन्दर सिंह के घोड़े को तथा सांत्वना पुरस्कार जमानियां कस्बा के राजन सिद्दीकी का घोड़ा रहा। इस दौरान मुख्यअतिथि ओम प्रकाश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किये मधु यादव को कप व एलसीडी देकर व द्वितीय स्थान पर रहे मोकामा के विवेक पहलवान के घुड़सवार शम्भू को कप व फ्रिज देकर तथा तीसरे स्थान पर देवकठिया के भगीरथ यादव को कप व कूलर देकर व व अन्य चयनित घुड़सवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुये ओम प्रकाश सिंह ने कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस महगाई के दौर में भी कमेटी अपनी संस्कृति व सभ्यता को जिन्दा रक्खे हुये है यह कम बड़ी बात नही है। हम आयोजक साथियो का दिल से आभार व धन्यवाद ब्यक्त करते है। वह भी परशुराम जयंती के दिन जो अपने आप मे यादगार दिन है। वही उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं का होना बहुत जरूर है। प्रतियोगिताओ से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और लोगो को कुछ कर गुजरने का जुनून पैदा होता है जो समाज को एक नई दिशा की तरफ ले जाता है। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को महर्षि परशुराम का मोमेंटो, अंगवस्त्र व माला पहनकर कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियो के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष एहशान जफर रूमान, जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, गुरुदयाल जी महाराज, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मदन यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव व झिल्लु यादव, रजनीकांत यादव, देवेन्द्र यादव, पंकज यादव, सद्दाम खां,लालू यादव, अम्बरीष यादव, टुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे। वही भीड़ अधिक होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी कोतवाल एम पी सिंह भी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में गहमर के सुधीर सिंह, रेवतीपुर के पप्पू राय व हरपुर के विनोद यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कलियुग में मनुष्य की आयु बहुत अल्प है-पंडित चंदेश महराज
Next: अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुल्डोजर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.