Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुल्डोजर

ब्यूरो 04-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव में बुधवार को सरकारी बंजर भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया और बनाई गई दीवार को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है।

तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि गरूआ मकसूदपुर गांव निवासी केदारनाथ राम द्वारा ग्राम सभा की आराजी संख्या 939छ पर 0.013 हे बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंर्डी कर ली गई थी और पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसे जेसीबी की सहायता से हटवाया गया है। लेखपाल द्वारा धारा 67 की रिपोर्ट की गई थी। जिसके आधार पर तहसीलदार न्यायालय से 10 जनवरी 2022 को बेदखली का आदेश पारित किया गया था। लेकिन इसके बाद भी केदारनाथ राम ने ग्राम सभा की बंजर भूमि से कब्जा नही हटाया। जिस पर 23 अप्रैल को तहसीलदार कार्यालय से जमीन खाली करने की नोटिस दी गई और चेताया गया कि यदि तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो उसे हटवा दिया जाएगा। तीन दिन बीत जाने के बाद भी कब्जेदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिस पर राजस्व टीम बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में गांव के बंजर भूमि पर पहुंचकर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से बंजर भूमि से कब्जा हटवा दिया। जिससे गांव में हडकंप मच गया और प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से गांव के अवैध कब्जेधरकों में बैचैनी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चौसा बक्सर बिहार के मधु यादव का घोड़ा रहा प्रथम
Next: तिलक समारोह में गया युवक लापता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.