Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ कर किया जा रहा अतिक्रमण

ब्यूरो 23-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220523-WA0013

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के डर से अपनी दुकान बचाने के लिए राजपुर पोखरा मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ कर कुछ लोग अतिक्रमण करने में जुटे है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के अभियान को देखते हुए लोग अपने गुमटी आदि को हटा रहे है। वही कुछ लोग सड़क के किनारे गुमटी और अपनी दुकान बनाये रखने के लिए कब्रिस्तान की बाउंड्री तक को तोड़ दे रहे है। ज्ञात हो कि पूर्व की सपा सरकार के कार्यकाल में सभी कब्रिस्तान काे घेरने का कार्य किया गया है ताकि कब्रिस्तान की भूमि चिन्हित रहे और कोई इसमें अतिक्रमण न कर सके। लेकिन चंद रुपयों के लालच में कुछ लोगों ने सरकार की ओर से बनाई की कब्रिस्तान की बाउंड्री को तोड़ दिया और अपनी गुमटी रख कर अतिक्रमण कर लिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि अतिक्रमण संज्ञान में आया है। जिससे जल्द हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस किसी ने सरकार द्वारा बनाई गई कब्रिस्तान की बाउंड्री को तोड़ा है या नुकसान पहुंचाया है उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप के आनन्द को किया दोगुना
Next: शिकायतों की सुनवाई के लिए संभव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.