Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप के आनन्द को किया दोगुना

संवाददाता 23-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220523-WA0016

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा जीवपुर में सोमवार को ‘‘ग्रीष्मावकाश से पूर्व समर डे’’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो मे जैसे पजल, गेम्स, डांस, स्पीच, डिबेट आदि मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वही उच्च कक्षा के छात्र एवं छत्राओं ने भी लोक गीत, फिल्मी गीत व विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप के आनन्द को दोगुना कर दिया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णानन्द राय ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक कौशल को विकसित करने के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु में खान-पान एवं पहनावे से सम्बन्धित सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के लिए जागरुक किया गया। कृष्णानन्द राय ने गर्मी की छुट्टी को सकारात्मक तरीके से पढ़ाई के साथ साथ आनन्द मनाने हेतु शुभकामनाएं गयी। कार्यक्रम में इस दौरान 12 साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन भी भी लगायी गयी। उक्त अवसर पर प्रिंसिपल ज्योति राय, जीएस लाल, अंजलि राय, पूनम राय, गुंजन सिंह, विवेकानन्द राय, दिनेश यादव, दिवाकर राय, शालीन राय, माधुरी राय, मनु यादव, नीरज राय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
Next: कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ कर किया जा रहा अतिक्रमण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.