Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुरेश कुमार प्रजापति ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी का पदभार संभाला

ब्यूरो 01-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220601-WA0002

गाज़ीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग़ाज़ीपुर में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी के रूप में सुरेश कुमार प्रजापति को बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.वी.के.राय ने कार्यभार ग्रहण कराया।

डॉ. मान्धाता राय की सेवानिवृत्ति से रिक्त पद पर नियुक्त प्रजापति जनपद गाज़ीपुर की जमानियां तहसील के बुद्धिपुर मुहल्ले के निवासी हैं। वर्तमान में सुरेश कुमार प्रजापति हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में हिंदी विभागाध्यक्ष डा.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री , के निर्देशन में भोजपुरी साहित्य पर शोधरत रहे हैं।नवागंतुक प्राध्यापक को महाविद्यालय के प्रो.अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय, डॉ कृष्णानन्द चतुर्वेदी, डॉ.विशाल सिंह, डा. राजेश कुमार गुप्ता, नित्यानन्द राय, डॉ.नरनारायण राय, शशांक शेखर राय, समीर राय, प्रवीण राय, ओमप्रकाश राय ने शुभकामनाएं दी।कार्यभार ग्रहण के अवसर पर प्रजापति के शोध निर्देशक डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।प्राचार्य प्रो.राय ने कार्यभार ग्रहण कराते हुए प्रजापति को सेवायोजित् होने की बधाई देते हुए मेहनत ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली बकाये के सरचार्ज में शत प्रतिशत की मिल रही छूट
Next: नि:शुल्क आरओ वाटर प्यूरीफायर व वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.