Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली बकाये के सरचार्ज में शत प्रतिशत की मिल रही छूट

ब्यूरो 01-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220601-WA0017

जमानिया(गाजीपुर)। किसानों, छोटे घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) बुधवार से शुरू हो गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं के बिजली बकाये के सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है। योजना 30 जून तक लागू रहेगी। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन या विद्युत उपकेंद्रों पर पंजीकरण करा सकते है।

अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस योजना में छोटे उपभोक्ताओं व किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। घरेलू बत्ती-पंखा व दो किलोवाट लोड तक के वाणिज्यिक तथा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बकाये के सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट है। इसके साथ ही एक लाख तक के बकाये पर अधिकतम 6 किश्त तथा एक लाख से अधिक के बकाये पर अधिकतम 12 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी है। जिसका उपभोक्ता लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी केंद्रों पर ऑनलाइन बिल जमा कराने की सुविधा दी गई है। उपभोक्ता स्वयं भी पावर कार्पोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बकायेदारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस में हुआ प्रसव
Next: सुरेश कुमार प्रजापति ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी का पदभार संभाला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.