Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समग्र सत्ता के साथ समर्पण ही परमात्मा को प्रसन्न करता है-महामंडलेश्वर शिवराम दास फलाहारी बाबा

संवाददाता 03-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220512-WA0009

जमानिया(गाजीपुर)। राम जानकी मंदिर बेटाबर के प्रांगण में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में महामंडलेश्वर शिवराम दास फलाहारी बाबा ने कहा कि भक्ति युक्त कर्मकांड तत्काल फल देता है।

बिना भाव का परमात्मा प्रसन्न नहीं होता प्रायः देखा गया है कि अभाव में ही भाव मिलता है। दीन हीन गरीब के पास जो भाव श्रद्धा समर्पण मिलता है और जगह उतना नहीं मिल पाता। भक्ति समस्त साधनों में सर्वोपरि है समग्र सत्ता के साथ समर्पण ही परमात्मा को प्रसन्न करता है। राजा बलि का प्रसंग सुनाते हुए फलारी बाबा ने कहा कि दान के साथ साथ अपने आप को यदि दानी भगवान के प्रति समर्पण कर दे तो उसका द्वारपाल भगवान और लक्ष्मी गुलाम बन जाती है बलि के यहां भगवान द्वारपाल और लक्ष्मी को झाड़ू लगाना पड़ा। धर्म के चार पैर सत् तप दया और दान है। सतयुग का अन्त मे सत्य ।त्रेता के अन्त मे तप और द्वापर के अंत आते-आते अभिमन्यु वध के समय दया भी समाप्त हो गई। कलिकाल में धर्म केवल दान पर टिका हुआ है। दान ही कल्याण करता है गाय ब्राह्मण गरीबों की सेवा से सब कुछ प्राप्त हो सकता है।
परोपकार परमार्थ अहंकार रहित होना चाहिए। अहंकार से किया हुआ जप तप पूजा पाठ परमात्मा के पास विलंब से पहुंचता है किंतु शरणागति के घाट पर बैठकर समग्र सत्ता के साथ समर्पित करते हुए भाव के द्वारा जो भी सामग्री हम परमात्मा के प्रति अर्पित करते हैं वह तत्काल पहुंचता है और परमात्मा भी तत्काल फल के रूप में वापस करता है। भगवान के नाम का उच्चारण और सत्य का आचरण ही भव रूपी सागर को पार करेगा। प्रथम संस्कार मॉ के गर्भ मे दुसरा संस्कार पालने मे पड़ता है जो अमिट होता है कयाधु के गर्भ मे प्रह्लाद भगवद् भत्ति का पाठ और छत्रपतिा शिवाजी जीजाबाई के द्वारा झूले मे राष्ट्र भत्ति का पाठ पढे थे।जो जीवन पर्यन्त अचल अटल अडिग और अमिट रहा।आज छत्रपति शिवाजी नही होते तो हम हिन्दुओ के माथे पर चन्दन और कान्धे पर जनेऊ नही होता ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुस्कान एक्सप्रेस से लोगों को किया जाएगा जागरूक
Next: एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.