Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली

संवाददाता 03-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220603-WA0009

गहमर(गाजीपुर)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में एनसीसी के एएनओ/सीटीओ धनन्जय कुमार के मार्गदर्शन व संरक्षण में एनसीसी कैडेटों के द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के मुख्य लिपिक सूर्य प्रकाश बिट्टू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने के लिए दैनिक जीवन में साईकिल के उपयोग को बढ़ावा देना काफी लाभदायक होता है। हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है।

इस अवसर पर डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विन्धय पाण्डेय, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, गोपाल, कमलेश आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समग्र सत्ता के साथ समर्पण ही परमात्मा को प्रसन्न करता है-महामंडलेश्वर शिवराम दास फलाहारी बाबा
Next: ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.