Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वनकर्मी व सभासदों संग नपा अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

ब्यूरो 05-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220605-WA0003

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित नवनिर्मित गौ आश्रय स्थल में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम के तहत नपा चेयरमैन एहसान जफर ने वन कर्मचारियों व सभासदों संग पीपल, पाकड़ व बरगद का पौधा लगाया।

इस दौरान एहसान जफर ने बताया कि धरती पर हर दिन प्रदूषण का स्तर तीब्र गति से बढ़ता जा रहा है। जिसका दुष्परिणाम समय-समय पर देखने को मिल रहा हैं। आज यह पौधा ऐसे स्थल पर लगा है कि आने वाले समय मे जब यह पेड़ का रूप लेगा तब गौ माता को भी काफी राहत मिलेगा व आक्सीजन का लेबल भी बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोग अधिक से अधिक पौधे लगाये और पर्यावरण को शुद्ध बनाये।
प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। वही उन्होंने आज के इस कार्यक्रम के लिए वन विभाग को बधाई भी दिया। इस मौके पर नपा अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, सभासद प्रमोद यादव , सभासद प्रतिनिधि कलिका, वन सिपाही अमित यादव, संतोष कुमार सिंह, राम बालक, फिरोज आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा नेताओं ने एकजुटता का दिया संदेश
Next: कला स्नातक प्रवेश हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.