Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कला स्नातक प्रवेश हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

ब्यूरो 06-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220606-WA0025~2

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए. 2022-23 का प्रवेश आवेदन पत्र महाविद्यालय काउंटर पर उपलब्ध है।

इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राएं किसी भी कार्य दिवस को प्रातः10:00 से अपराह्न 02:00 के बीच निर्धारित शुल्क नकद जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूरित आवेदन पत्र विवरणिका में दिए निर्देशों के अनुरूप भरकर पटल सहायक इंद्रभान सिंह के यहां जमा कर अनुक्रमांक अंकित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की आयोजित की जाएगी जिसमें 50 बहुविकल्पी प्रश्न पूंछे जाएंगे। सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किया जाएगा गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक की व्यवस्था नहीं है। सीट के सापेक्ष आरक्षण नियमों के नियमानुसार संवर्गवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। काउंसिलिंग द्वारा विषय आवंटित किए जाएंगे।निर्धारित शुल्क शिक्षार्थी को ऑनलाइन जमा करने पर जमा राशि प्रमाणित होने की दशा में रसीद दी जाएगी और प्रवेश सुनिश्चित हो सकेगा।प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए प्रवेश परीक्षा संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग डॉ.संजय कुमार सिंह, पटल सहायक इंद्रभान सिंह, मनोज कुमार सिंह से संपर्क किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वनकर्मी व सभासदों संग नपा अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
Next: 108 एम्बुलेंस लगातार बन रहा है लेबर रूम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.