Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षा राज्य मंत्री ने जनपद के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 13-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220613-WA0006

गाजीपुर 13 जून, 2022 (सू.वि)। शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी ने जनपद के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमे प्रातः 8.30 बजे महराजगंज स्थित हेल्थ एण्ड वेेलनेस सेन्टर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक से मरीजो के बारे में जानकारी ली तथा तुलसीसागर में जनसेवा केन्द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जनसेवा केन्द्र के संचालक को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति को जन सेवा केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजनमानस में प्रचार-प्रसार किया जाय। उसके उपरान्त मलिन बस्ती तुलसीसागर में बनाये गये प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पात्र लाभार्थियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के समय वहां बनाये गये सामुदायिक शौचालय के पास स्नानघर न बनाये जाने की शिकायत वहां की महिलाओं ने की। इस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही स्नानघर बनवाने का निर्देश दिया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके पश्चात ग्राम पंचायत परमेठ मे बनाये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण कर पौधरोपण भी किया तथा ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी। ग्राम ब्राम्हणपुरा, करण्डा मे इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान शिक्षा में गुणवत्ता लाने एवं साफ-सफाई रखते हुए माडल स्कुल बनाया जाय। उन्होंने जिला चिकित्सालय में पहुचकर, ओ0पी0डी0, पोषण पूनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास एवं इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीजो से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं एवं दवाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य चिकत्साधिकारी डा0हरगोविन्द, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंकीपॉक्स से बचने के लिए करें यह काम
Next: अपरिहार्य कारणों स्थगित बैठक 20 जून को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.