Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंकीपॉक्स से बचने के लिए करें यह काम

ब्यूरो 13-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (13 जून 22)। कोरोना महामारी के बाद मंकीपॉक्स वायरस फैल रहा है जो चेचक की तरह होता है। जिसको लेकर गाजीपुर का स्वास्थ्य महकमा काफी अलर्ट मोड में आ चुका है। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने मंकीपॉक्स के लक्षण और उससे बचने के उपाय के बारे में मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी देने का काम किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है। जोकि स्व सीमित होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षा वन क्षेत्रों में होती है। कभी-कभी अन्य क्षेत्रों में भी रोग का प्रसार हो जाता है। वही इसके लक्षण को लेकर बताया कि इस बीमारी के लक्षण चेचक से मिलते जुलते हैं जो कि 2 से 4 सप्ताह तक प्रदर्शित होते हैं। इस बीमारी में मरीज को बुखार ,चकते, सूजी हुई लिम्फनोड बदन दर्द पाया जाता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने मंकीपॉक्स से बचने के उपाय के बारे में बताते हुए कहा कि लक्ष्मण युक्त मरीज जानवरों के संपर्क में आने से बचें। हाथों को साबुन एवं पानी अथवा सैनिटाइजर से नियमित अंतराल पर स्वच्छ रखें। मास्क का हमेशा प्रयोग करें अधपके व कच्चे मांस का सेवन ना करें।

उन्होंने बताया कि लक्षण आने पर तत्काल निकट के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के आईडीएसपी विभाग से संपर्क कर अपना इलाज कराएं। किसी भी झोलाछाप चिकित्सक से इलाज ना करें।। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों में यह बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है। बहुत ही कम ऐसे मरीज होते हैं जिसमें जटिलता पाई जाती है जो कि अधिकांश इलाज के बाद ठीक हो जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
Next: शिक्षा राज्य मंत्री ने जनपद के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.