Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दामिनी एप वज्रपात की सटीक सूचना उपलब्ध कराता है-ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह

ब्यूरो 16-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220616-WA0017

गाजीपुर 16 जून, 2022 (सू.वि)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/राईफल क्लब सभागार कलेट्रट में वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ’ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह’ की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा एवं बचाव तथा मॉक एक्सरसाइज की महत्वत्वूर्ण अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बारे में पी पी टी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया।
बैठक में बिग्रेडियर श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को आपदाओं के दौरान होने वाले नुकसान को कम से कम करने के बारे में तमाम बारीकियां बताईं तथा अधिकारियों को शासन से उनके निर्धारित दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए शासन स्तर से जनपद में इंसीडेन्टस रिस्पान्स सिस्टम के तहत विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, बाढ़ खण्ड, पंचायतीराज, कृषि, वन विभाग, नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पशु पालन, शिक्षा, जल निगम, विद्युत तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागो के दायित्वों के क्रम में बाढ़ से पूर्व तैयारियां कर लें ताकि बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित सहायता मुहैया कराई जा सकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समुदाय को जागरूक करने के साथ ही सूचना तंत्र को भी मजबूत करना होगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर विशेष व्याख्यान देते हुए जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली आपदाओं पर प्रकाश डाला तथा जलवायु परिवर्तन का आपदा से क्या सम्बन्ध है, के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
बैठक में र्ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों को बताया कि विगत तीन वर्षों में प्रदेश में वज्रपात से 1100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वज्रपात से होने वाली घटनाओं में हम बड़े पैमाने पर कमी ला सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील किया कि वे सब स्वयं अपने मोबाइल में वज्रपात की सूचना देने वाले महत्तपूर्ण दामिनी एप को डाउनलोड करें तथा अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों के साथ-साथ जनसामान्य के मोबाइल में यह एप जरूर डाउनलोड कराएं। उन्होंने बताया कि दामिनी एप वज्रपात की सटीक सूचना उपलब्ध कराता है, इसलिए इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं जिससे वज्रपात से होने वाली मृत्यु में कमी लाई जा सके। बैठक में उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशन में आगामी जुलाई माह में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश स्तरीय मॉक ड्रिल कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला प्रशासन के दिये गये निर्देश के क्रम में बाढ से पूर्व जो भी तैयारिया है उसे समय से पहले पूर्ण कर लिया जाये ताकि बाढ के दौरान क्षति न्यून हो सके। उन्होने उपिस्थत अधिकारियों को कार्य योजना मे दिये गये मो0नम्बर को वेरिफाई कर अपडेट करने का निर्देश दिया।
बैठक में आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा विगत 05 वर्षाे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गाजीपुर के तहत किये गये कार्याे की प्रस्तुति पी पी टी के माध्यम से बताया गया । उन्होने बताया कि डाटा कलेक्शन से एक्शन तक का कार्य डी डी एम ए मे त्वरित स्तर पर किया जाता है । उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हमें आपदा प्रबंधन का समावेश इस प्रकार करना है कि राहत कार्य की आवश्यकता कम से कम पड़े।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, तहसीलदार सदर, जे0ई मास्टर प्लान अखिलेश ओझा, जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, आपदा लिपिक प्रहलाद यादव, सुभाष प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपदा ग्रस्त स्थिति में पशुओं के लिए सस्ता चारा दाना
Next: बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्ति 20 जुलाई तक करे आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.