Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टेल तक नहर का पानी न पहुँचने पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने जताई नाराजगी

ब्यूरो 16-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220616-WA0008

जमानियॉ(गाजीपुर)। टेल तक नहर का पानी न पहुँचने की शिकायत मिलते ही विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नु सिंह ने क्षेत्र के चक्काबॉध ग्राम स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर गुरुवार को जा धमके तथा वहाँ उपस्थित कर्मचारीयों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान पम्प कैनाल पर अधिकारीयों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर हाल में टेल तक नहर का पानी पहुँचा कर क्षेत्रीय किसानों को संतृप्त किया जाय।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि जून व जुलाई माह में बोये जाने वाला खरीफ की फसल में सबसे महत्वपूर्ण धान की फसल के लिए किसान नर्सरी डालने की तैयारी कर रहा है तो कही प्रगतिशील किसान नर्सरी डाल चुका है। टेल तक पानी न पहुँचने के कारण किसान नर्सरी को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।
आगे उन्होंने बताया कि खरीफ की खेती में पानी की आवश्यक्ता ज्यादा होती है, ऐसी स्थिति में पम्प कैनाल की भूमिका बढ़ जाती है। यह क्षेत्र कृषि पर पूर्णतः आधारित है। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करगे तो यह क्षेत्र पिछड़ जायेगा। सपा सरकार में ही पम्प कैनाल के आठ जर्जर पम्प व आठ मोटर को बदलवाने की स्वीकृति तत्कालीन मंत्री ओमप्रकाश सिंह दिलवा दिये थे ताकि किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ सके। आज उसी का नजीता है कि सब कुछ नया हो चुका है। पीक समय में गंधुतालुका, फुल्ली, भख्सी से लेकर गहमर, बारा, मगरखाई, हरकरनापुर तथा ताड़ीघाट रजवाहा, देवैथा, ढ़ढ़नी के टेल तक पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। किसानों की समस्या के मद्देनजर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व प्रधान कमरान खाँ, कलाम खाँ, शम्भू यादव, सद्दाम खाँ, प्रमोद यादव, काशी यादव, प्रभु राम अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
Next: गोल्ड लोन प्वाइंट का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.