Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोल्ड लोन प्वाइंट का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो 16-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 16 जून, 2022 (सू.वि)। गुरुवार को गाजीपुर (ई-कार्पाेरेशन) शाखा में गोल्ड लोन प्वाइंट का उद्घाटन यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मीडिया बंधुओं से संवाद करते हुए उन्होने बताया की यूनियन बैंक जनपद गाजीपुर में अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वहन कर रहा है तथा लोगों की आवश्यकता को देखते हुए गाजीपुर शाखा में गोल्ड लोन हेतु प्वाइंट का शुभारंभ किया जा रहा है । इस पॉइंट के खुलने से सभी प्रकार के ग्राहक अपनी आवश्यकता अनुसार मात्र दो घंटे के अंदर आकर्षक दर पर गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं । इस सेवा हेतु मात्र सौ रुपये का प्रसंस्करण शुल्क लिया जाएगा ।
इस अवसर पर श्री राजोरिया ने बताया की यूनियन बैंक में ग्राहकों की आवश्यकतानुसार हर प्रकार के ऋण उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होने बैंक के डिजिटल उत्पादों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित ग्राहकों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक सूरजकान्त, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी, गाजीपुर शाखा के सभी कर्मचारी तथा ग्राहक बंधु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टेल तक नहर का पानी न पहुँचने पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने जताई नाराजगी
Next: पुलिस ने किया रूट मार्च

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
48c9ad7b-6efc-4dd4-b835-f72b75f6d5c4

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली संतोषजनक

ब्यूरो 22-07-2026
c5ce4e05-93b9-4060-9640-e0387865543d

जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.