Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 19-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220619-WA0011~2

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित शातिर अपराधी को बुजुर्गा चट्टी से रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लोहे का रॉड भी बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्य, उ0नि0 फूलचन्द पाण्डेय मय हमराह का0 नवीन सिंह, का0 भाईलाल यादव व का0 दुर्गा प्रसाद द्वारा 19.06.2022 को ग्राम गौसपुर बुजुर्गा थाना कोतवाली निवासी विक्रमा यादव पुत्र स्व0 हरदेव यादव के हत्या के आरोपी प्रकाश में आये अभियुक्त रामजी यादव पुत्र लिल्लू यादव निवासी ग्राम गौसपुर बुजुर्गा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष को बुजुर्गा चट्टी से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त रामजी यादव उपरोक्त के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लोहे का रॉड बरामद किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत है। जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक की हुई मौत
Next: 17 नामजद व 25 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.