Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक की हुई मौत

ब्यूरो 19-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220619-WA0007

जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करजही गॉव में शनिवार की देर रात्री सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामाशंकर आजाद (40) अपने घर में खाना खाने के बाद रात में दरवाजा बंद करके फर्श पर सो गये। रात्री करीब 11 बजे घर के अंदर सांप आ गया और डंक मार दिया। नींद में होने के कारण उन्होंने हाथ से डंक मारे हुए जगह को सहलाया फिर सो गये तभी सर्प दोबारा डंक मार दिया तो युवक की नींद टूट गई और सामने सांप देखकर सन्न रह गये तथा समझते देर न लगी कि सांप ने डस लिया है। युवक ने आवाज पर परिजन जग गये तथा लाठी-डण्डा लेकर दौड़ पडे और सांप को मौके पर ही मार दिये। सर्पदंश से रामाशंकर आजाद की हालता खराब होने लगी तो परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। काफी देर हो जाने के कारण जहर पूरे शरीर में फैल गया और वह रास्ते में ही दम तोड़ दिये। मृतक रामाशंकर आजाद के दो पुत्र ललित मोहन (20), आशुतोष (15) व एक पुत्री अलका कुमारी (17) है। तीनों बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने वाले रामाशंकर के अचानक दमतोड़ देने पूरा परिवार हासिये पर आ गया। परिवार का वही एक कमाने वाला व्यक्ति था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विवेक मौर्या ने जनपद टॉप कर अमर शहीद इण्टर कालेज का नाम किया रोशन
Next: हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.