Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बन रही एंबुलेंस सेवा

ब्यूरो 27-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220627-WA0014

ग़ाज़ीपुर (27 जून 22)। 108 एंबुलेंस के द्वारा लगातार प्रसव के मामले सामने आ रहे हैं जो यह साबित करता है कि यह एंबुलेंस सेवा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क रूप में जो दी गई है वह जन उपयोगी है। कुछ इसी तरह का मामला ग्राम पंचायत एकावस पट्टी ब्लॉक देवकली से एक फोन शनिवार को 108 एंबुलेंस के लिए आया। बताया गया कि एक गर्भवती जिसे प्रसव पीड़ा हो रहा है जिसकी जानकारी होते ही एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी तत्काल बताए गए लोकेशन पर पहुंचे और गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण रास्ते में एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत एकावस पट्टी ब्लॉक देवकली की रहने वाली गर्भवती प्रमिला पत्नी रामबदन की प्रसव पीड़ा की जानकारी 108 नंबर से दिया गया। जिसके बाद मौके पर तत्काल पायलट संतोष कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल गिरजेश कुमार पहुंचे। जहां पर गर्भवती प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र के लिए पायलट और ईएमटी चल दिए। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण परिवार की महिलाओं और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल गिरजेश कुमार के द्वारा एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। और उसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला महिला चिकित्सालय लाकर एडमिट कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांजा व अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार
Next: आर0ओ0 वाटर प्लान्ट व कुआँ के सौन्दर्यीकरण का हुआ लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.