Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गांजा व अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 27-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220627-WA0010

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने ग्राम शादी भादी के पास रविवार की रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व 02 अदद अवैध असलहे 315 बोर मय कारतूस व 01 अदद मो0 सा0 बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र मय हमराह उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी चौकी इन्चार्ज सिधौना मय हमराह के सायं कालीन गश्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, पेन्डिंग विवेचना व रोकथाम अपराध हेतु क्षेत्र में मामूर होकर ग्राम शादी भादी में वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त बृज किशोर यादव पुत्र हरीलाल यादव निवासी तरांव थाना सैदपुर व राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी तराँव थाना सैदपुर से 20कि0ग्रा0 अवैध गांजा व 02 अदद 315 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल हो गया। जबकि विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्तगण द्वारा अपने सहयोगी मुख्य अभियुक्त रूपक सिंह पुत्र बनारसी नि0 ग्राम बौरवां मिश्रौली थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के साथ मिलकर नाजायज गाँजा का व्यापार करते थे तथा रूपक सिंह उड़िसा से गांजा लाता था तथा अन्य जनपदो में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बेचता था लोगों को डराने व पुलिस से बचने के लिए अवैध असलहे अपने पास रखते थे। मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों संग ली शपथ
Next: गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बन रही एंबुलेंस सेवा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.