Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह की पहल से दूर होगी रेलवे स्टेशन की समस्याएं

ब्यूरो 06-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220706-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर बुधवार को प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार से दानापुर में मिलकर विधानसभा के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने एवं समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।डीआरएम ने शनिवार को स्टेशनों का निरीक्षण एवं समस्याओं को दूर करने का अश्वासन दिया।

डीआरएम को दिए गए मांग पत्र के माध्यम से विधायक ने गहमर, भदौरा, उसिया, दिलदारनगर, दरौली व जमानियां रेलवे स्टेशन के रोड रेलवे क्रासिंग पर लगे बूम के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण, रेल ओवर ब्रिज तथा अंडर पास का निर्माण। दिलदारनगर में रेलवे की भूमि पर अस्पताल तथा स्टेशन के पीछे अधूरा पड़ा शव गृह को पूर्ण करने तथा प्लेटफार्म संख्या चार के बगल में वर्षों से बनकर तैयार पानी टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की। उसिया व हरबल्लमपुर गांव के सामने तथा दो तहसील सेवराई व जमानियां को जोड़ने वाली थाना रोड से गुजरी ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर रेलवे फाटक का निर्माण तथा तीनो स्टेशनों पर कोरोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव शुरू करने व बारा व उसिया सहित सभी स्टेशनों पर साफ सफाई, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था बेहतर किया जाय।मन्नू सिंह ने बताया कि डीआरएम ने शनिवार को रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने व यात्री समस्याओं का दूर करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर श्रवण गुप्ता, डॉ जनार्दन, कामरान खां, कलाम खां, मोहित गुप्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूजल के संरक्षण और संवर्धन पर दिया गया बल
Next: जनपद के 6 आकांक्षात्मक ब्लॉकों का किया जा रहा सत्यापन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.