Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के 6 आकांक्षात्मक ब्लॉकों का किया जा रहा सत्यापन

ब्यूरो 06-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220706-WA0013

ग़ाज़ीपुर (6 जुलाई 22)। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉक को भारत सरकार की टीम के द्वारा मुख्यतः 6 विभागों के द्वारा संचालित सेवाओं का सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के 6 ब्लॉक भी इस सत्यापन में शामिल है। जिसकी इन दिनों भारत सरकार के द्वारा आई 4 सदस्यीय टीम के द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन करने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य, आईसीडीएस, एजुकेशन, कृषि, वाटर रिसोर्स, स्किल डेवलपमेंट, निर्माण आदि विभागों के द्वारा जनपद के 6 ब्लॉक रेवतीपुर,बाराचवर, देवकली, सादात, मरदह, बिरनो जो आकांक्षात्मक ब्लॉक में शामिल है। इन ब्लॉकों में भारत सरकार के द्वारा आई टीम के द्वारा इन विभागों के द्वारा दिए गए सेवा का मौके पर भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा आई टीम के द्वारा अलग-अलग दिनों में अलग-अलग ब्लॉकों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए सेवा एवं लाभार्थियों से डायरेक्ट मिलकर उनसे मिले हुए लाभ के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। उसी जानकारी के अनुसार वह अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के 12 बिंदु पर टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें न्यूट्रीशन, अंडरवेट बच्चों, 5 साल से कम उम्र के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चे, प्रथम त्रैमास के गर्भवती माता, गर्भवती, प्रसव पूर्व जांच, लिंग अनुपात, संस्थागत प्रसव, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर पर प्रसव, 1 घंटे के भीतर जन्मे बच्चे का स्तनपान, ढाई किलो से कम वजन के बच्चे, जन्म लेने के समय बच्चों के वजन की संख्या, बच्चों को पूर्ण टीकाकरण से प्रतिरक्षण, क्षय रोग के मरीजों का नोटिफिकेशन व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या के बारे में इस टीम के द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह की पहल से दूर होगी रेलवे स्टेशन की समस्याएं
Next: फरियादी बेहाल, दलालों की कट रही चॉदी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.