Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा स्नान करते समय किशोर डूबा, मचा हड़कम्प

संवाददाता 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220718-WA0003

गहमर(गाजीपुर)। श्रावण मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए गंगा स्नान करते समय एक किशोर के डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर के तलाश में जुट गई।

गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू 14 वर्ष पुत्र रामाशंकर राम अपने एक मित्र के साथ गंगा स्नान करने के लिए गहमर के नरवा गंगा घाट पर आया हुआ था सुबह करीब 7:00 बजे दोनों स्नान कर रहे थे तभी दोनों गहरे पानी में चले गए बगल में स्नान कर रहे लोगों की नजर डूबते हुए एक किसपर पड़ी तो उसे किसी तरह बाहर निकाला। जबकि दूसरा किशोर सुमित कुमार गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना किशोर ने अपने परिजनों को दी। सुमित के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।

देखते ही देखते नरवा गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई उधर घटना की सूचना मिलते ही ग्रामर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में प्रयास करना शुरू कर दिया। किशोर के डूबने की सूचना पर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह घमंड नरवा गंगा घाट पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। वह परिवार को हर संभव मदद का ढांढस बंधाया।

ग्राम प्रधान कन्हैया राम ने बताया कि किशोर सुमित कुमार उर्फ छोटू गांव पर ही कक्षा 9 का छात्र था जिसके चार भाई व तीन बहने है वह सभी से छोटा था। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से ही परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्रावण मास के पहले सोमवारी को हुई इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में जल्द उपलब्ध होगा 3472 मदर कम चाइल्ड मशीन
Next: बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण हुआ शिवमय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.