Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में जल्द उपलब्ध होगा 3472 मदर कम चाइल्ड मशीन

ब्यूरो 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220718-WA0006

ग़ाज़ीपुर,18 जुलाई 22। कुपोषित और सुपोषित में अंतर करने के लिए शासन के द्वारा वजन का एक मापदंड बनाया गया है। जिसके आधार पर नवजात शिशु, गर्भवती माता, धात्री महिला एवं किशोरियों को चिन्हित कर कुपोषित या सुपोषित की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है वजन मशीन । इसी को देखते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जनपद में चलने वाले 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के सापेक्ष 3472 मदर कम चाइल्ड वजन मशीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने की तैयारियों में विभाग जुट गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि कुपोषित बच्चे, उनकी मां ,गर्भवती, धात्री ,किशोरी की उनके गांव के पास के ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन करने के लिए 150 किलोग्राम तक वजन की मदर कम चाइल्ड वजन मशीन शासन के द्वारा अगले 1 या 2 दिन में आपूर्ति किया जाना है। जो सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 655 आगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन उपलब्ध कराया जा चुका है। वही अब 3472 वजन मशीन आपूर्ति होते ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों, महिलाओं ,गर्भवती ,धात्री व किशोरियों का मानक से कम वजन मिलेगा उनकी देखभाल के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी के द्वारा गृह भ्रमण करते हुए प्रबंधन एवं उनके माता-पिता को जागृत करने एवं नियमित रूप से चिकित्सा परामर्श देने के लिए घर पहुंचेंगी।

कम वजन की किशोरी एवं महिलाओं के मिलने पर एनीमिया की जांच खान-पान पर ध्यान हेतु संवेदीकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जखनिया पर 190, मनिहारी 266 ,सादात 306, सैदपुर 312 ,देवकली 240 ,करंडा 168 ,सदर 239, शहर 123, बिरनो 199 ,मरदह 209 ,कासिमाबाद 172, बाराचवर121 ,मोहम्मदाबाद 160, भावर कोल 221, रेवतीपुर 87 ,भदौरा 159 ,जमानिया 300 मदर कम चाइल्ड वजन मशीन आपूर्ति किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा की सरकार को किसानों से कोई सरोकार नही है-सपा नेता रितेश सिंह
Next: गंगा स्नान करते समय किशोर डूबा, मचा हड़कम्प

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.