Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिड टर्म परीक्षा 2 से 12 अगस्त 2022 के बीच-प्रो.संजीव सिंह

ब्यूरो 30-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220730-WA0000

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बी.ए.एवं बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव सिंह ने शनिवार को जारी किया।

परीक्षा कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि क्षेत्रीय महाविद्यालयों में जहां बी.एड.की पढ़ाई होती है उनका परीक्षा केंद्र हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहता है। ऐसे में बी.एड. सेमेस्टर की परीक्षा जो 2 अगस्त से शुरू हो रही है उसी के साथ मिड टर्म परीक्षा कराने से इसी अवधि में बी.एड.और बी.ए., बी.एससी.मिड टर्म परीक्षा होने से छात्र छात्राओं के समय की बचत होगी। द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की समय सारिणी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा घोषित की जा चुकी है शिक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि अपने पाठ्यक्रम की विधिवत तैयारी कर अधिन्यास मिड टर्म एवं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मनोयोग पूर्वक दें। कला स्नातक (बी.ए.) प्रवेश परीक्षा संयोजक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 2022-23 सोमवार की घोषित होगा।प्रवेशार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि काउंसिलिंग के समय टी.सी. सी. सी. हाई स्कूल, इंटर के मूल अंक पत्र जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड आदि लेकर ही उपस्थित हों जिससे प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र सम्पन्न कराकर कक्षाएं संचालित की जा सकें। महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार ने बताया कि बी. एससी.प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है सम्बन्धित से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने सभी वांक्षित प्रपत्र के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले लें।एम.ए.हिंदी, अर्थशास्त्र में प्रवेश हेतु पटल सहायक मनोज कुमार सिंह से सम्पर्क किया जा सकता है। एम.ए.भूगोल में प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राएं अपना आवेदन पत्र पूरित कर काउंटर पर जमा करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता सूची में शामिल वोटर्स के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से जोड़े जाने हेतु दिये गये दिशा-निर्देश
Next: रोहित व इमरान ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.