Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता सूची में शामिल वोटर्स के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से जोड़े जाने हेतु दिये गये दिशा-निर्देश

ब्यूरो 30-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। मतदाता सूची में शामिल वोटर्स के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से जोड़े जाने हेतु आधार नम्बर एकत्र किए जाने के आयोग के विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसको लेकर तहसील प्रशासन ने अभियान कि शुरूआत करने के लिए स्थान का चयन कर लिया है।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि अगस्त माह की एक तारीख से अभियान आरम्भ हो रहा है, इस दौरान बूथ लेबिल अधिकारी घर घर जाकर मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र कर फॉर्म 6बी जमा किये जाएंगे।उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वैच्छिक आधार पर आधार नम्बर जोड़ा जाना हैं। जिसकी प्रक्रिया 01 अगस्त से प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर हिन्दू पीजी कॉलेज बरूईन में सुबह 11 बजे तथा दोपहर करीब 12 बजे से बुद्धम शरणम महाविद्यालय लोदीपुर से कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यदि विशेष कैम्प दिवस 7 अगस्त और 21 अगस्त पर कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपन या संशोधन कराना चाहता है अथवा नया या संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फार्म-6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाए तथा संबंधित फार्मों को भरने में उनकी सहायता की जाएगी। विशेष कैम्प के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी हो सके और वह आधार नम्बर एकत्रीकरण के इस अभियान में प्रतिभाग कर सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्पेशल मेमो पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक अगस्त से होगा शुरू
Next: मिड टर्म परीक्षा 2 से 12 अगस्त 2022 के बीच-प्रो.संजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.