Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो 30-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220730-WA0007

गाजीपुर 30 जुलाई, 2022 (सू.वि) बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य, पावर @ 2047 कार्यक्रम का अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, युसुफरोड, मुहम्मदाबाद, में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

शुभारम्भ के उपरान्त लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियो द्वारा किया गया। उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पूरे सप्ताह तक चलने वाले उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जुलाई, 2022 को विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विद्युत मंत्रालय के सहयोग से अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, में महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विद्युत क्षेत्र में हुए विभिन्न उपलब्धियों के लिए बिजली महोत्सव को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया। विधान परिषद सदस्य ने विशेष तौर पर केंद्र सरकार की ओर से बिजली क्षेत्र में हासिल किए गए प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ने के लिए 1,63,000 सर्किट किलोमीटर ट्रासमिशन लाइनें जोड़ी गईं, जो एक फ्रीक्वेंसी से संचालित हो रही है। लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार तक यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है। इस ग्रिड का इस्तेमाल करके हम देश के एक कोने से 1,12,000 मेगावाट बिजली पहुंचा सकते हैं। हमने कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज कोप-21 में वचन दिया था कि 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से हमारी उत्पादन क्षमता का 40 फीसदी पहुंच जाएगा। हमने यह लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य से 9 साल पहले नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है।
आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट से भी अधिक बिजली पैदा करते हैं।
हम दुनिया में अक्षय ऊर्जा क्षमता को तेज गति से स्थापित कर रहे हैं। 2,01,722 करोड़ रुपये के कुल लागत के साथ हमने विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। पिछले पांच वर्षों में बिजली के आधारभूत संरचना के तहत कई कार्यों को पूरा किया गया है। इनमें 2,921 नए उपकेन्द्र बनाना, 3,926 उपकेन्द्र का विस्तार, 6,04,465 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन स्थापित करना, 2,68,838 सर्किट किमी 11 केवी हाई टेंशन लाइनें स्थापित करना, 1,22,123 सर्किट किलोमीटर कृषि फीडरों का फीडर का पृथक्करण और स्थापना आदि शामिल है। 2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता औसतन 12.5 घंटे था, जो अब बढ़ कर औसतन 22.5 घंटे तक हो गया है। सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार के तहत नियम, 2020 पेश किया गया,इसके तहत नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय-सीमा अधिसूचित की गई है। उपभोक्ता अब रूफ टॉप सोलर को अपना सकते हैं। समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी। मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय-सीमा अधिसूचित किया गया है। राज्य नियामक प्राधिकरण एवं अन्य सेवाओं के लिए समयसीमा अधिसूचित करेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए डिस्कॉम द्वारा 24ग X7 कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2018 में सिर्फ 987 दिनों में गांव (18,374) में 100 फीसदी विद्युतीकरण हासिल किया।
18 महीनों में 100 फीसदी घरेलू विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल किया. जिसे दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकरण अभियान माना गया। सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना जिसके तहत केंद्र सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी और राज्य सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी. इसके अलावा, 30 फीसदी ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। पूरे देश में मनाया जा रहा यह महोत्सव उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य पॉवर @ 2047 के तहत पूरे देश में बिजली महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक जनभागीदारी और विकास में ज़मीन से जुड़े लोगों को इसमें सम्मिलित होना सुनिश्चित करना है। उन्होंने बिजली से क्षेत्र में हो रहे विकास व लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली क्षेत्र के अभूतपूर्व वृद्धि पर अपनी राय खुल कर रखी। यह देखना सुखद रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने अपने व्यवहारिक अनुभव आदि साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और विद्युत क्षेत्र पर बनी लघु फिल्मों का प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, के, अनुराग सिंह उप महा शिवशंकर गिरी प्रबन्धक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, नीरज कुमार वरिष्ठ प्रबन्धक, संजय सिंह अधि0 अभि0 विद्युत मनीष कुमार अधि0अभियन्ता पूर्वाचल विधुत निगम, भारी संख्या में लाभार्थी के साथ नेहरू युवा केन्द्र के वालेटियर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सांसद व विधायको की मोजूदगी में हुई जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
Next: राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यभवन में सम्मानित होगें राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमप्रकाश

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.