Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यभवन में सम्मानित होगें राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमप्रकाश

ब्यूरो 30-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220730-WA0001

जमानियाँ(गाजीपुर)। नगर के कस्बा बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से क्वान की डो खेल में राष्ट्रीय पदक जीतने पर विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने चांदी का पदक देकर सम्मानित किया। ओमप्रकाश ताईक्वांडो व क्वान की डो के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को उन्हें राज्यभवन लखनऊ में सम्मानित किया जाना है।

पिछले सत्र मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय क्वान की डो प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया था। इसके पूर्व अन्य उपलब्धियों के दृष्टिगत ओमप्रकाश को राज्यपाल ने वर्ष 2019 में राजभवन लखनऊ में सम्मानित किया था। ओमप्रकाश गुप्ता के कोच व गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबीपुर के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश ने दर्जनों पदक जीता है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजभवन लखनऊ में सम्मानित होंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Next: स्पेशल मेमो पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक अगस्त से होगा शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.