जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित एवं निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज संस्तुत असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के सापेक्ष कार्यभार ग्रहण कराया एवं डॉ. दत्ता को बधाई देते हुए सेवा जीवन प्रशंसनीय होने की मंगल कामना की।कार्यभार ग्रहण के अवसर पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. शरद कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार, डॉ.शुभ्रा सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष राम लखन यादव, डॉ.अमित कुमार सिंह, अभिषेक तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, इंद्रभान सिंह, कमलेश प्रसाद आदि ने डॉ.दत्ता को बधाई दी।