Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्नातक कला प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

ब्यूरो 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220801-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बी.ए.सत्र 2022_23 का परीक्षा परिणाम प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह एवं संयोजक डॉ.संजय कुमार सिंह ने जारी किया।प्रो.सिंह ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

main List 2022 result BA Intrance

प्रवेश परीक्षा प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि संवर्गवार सामान्य 102 अन्य पिछड़ा वर्ग 84 अनुसूचित जाति 62 एवं अनुसूचित जनजाति 60 अंक प्राप्त करने वाले प्रवेशार्थी प्रथम सूची में अर्ह घोषित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग सामान्य संवर्ग की 5.8.2022 अन्य पिछड़ा वर्ग 6.8.2022 एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की 8.8.2022 को प्रातः10.30 से अपराह्न 2.00 बजे के मध्य कक्ष संख्या 1 में अनुक्रमांक 01 से 600 तक तथा कक्ष संख्या 02 में 601 से 1370 तक के आवेदक अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित हों एवं वांछित प्रपत्र के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर महाविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति के सदस्यगण प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो.अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ भाजपा नेता ने सेवा स्टाल का उद्घाटन कर कांवरियों को वितरित किया फल
Next: डॉ.उर्वशी दत्ता ने असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान का कार्यभार किया ग्रहण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.