Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेंट्रल पब्लिक स्कूल को मिला नेशनल स्कूल अवार्ड

ब्यूरो 05-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220805-WA0001

जमानिया(गाजीपुर)। नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नेशनल स्कूल अवार्ड से विद्यालय को सम्मानित किये जाने पर प्रबंधक ने शिक्षक के साथ अवार्ड शेयर किया।

ज्ञात हो कि दिल्ली स्थित रेडिशन ब्लू प्लाजा होटल में 31 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में नेशनल स्कूल अवार्ड- 2022 से सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशु जालान को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रबंधक रेशु जालान ने बताया कि शिक्षा और शैक्षिक संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार कई चीजों को देख कर किया जाता है। जिसमें विद्यालय का चयन क्षेत्र और जनपद के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड शिक्षक‚ छात्र एवं अभिभावकों के सहयोग की वजह से मिला है। उन्होंने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और अवार्ड समर्पित किया।

इस अवसर पर बलवीर सिंह‚ पुष्पराज सिंह‚ सीएन सिंह‚ आशिष पाण्डेय‚ अभिषेक सिन्हा‚ अफजाल हक‚ सीमा जायसवाल‚ मिथिलेश सिंह‚ शालिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तिरंगा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, जल जमाव से लोग परेशान

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.