Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, जल जमाव से लोग परेशान

ब्यूरो 06-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220806-WA0004

जमानियाँ(गाजीपुर)। लंबे अंतराल के बाद मानसून ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे स्थानीय स्टेशन बाजार में दस्तक दी तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वही नगर पालिका की साफ-सफाई का भी पोल खुल गया।

नगर के तमाम सड़कों पर जल-जमाव होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा। नगर के अधिकांश मार्गों पर नाला और नालियों की हालत यह है कि यह पूरी तरह से कूड़ा-कचड़ा से पटे हुए हैं। इसके कारण हल्की बारिश होने पर भी यहां जलनिकासी बाधित हो जाती है।


बारिश से अधिकांश सड़के झील में तब्दील हो गये। इस झील में नाली और सड़कों पर पहले से इधर-उधर फैला कूड़ा-कचड़ा तैरता हुआ नजर आया। नगर के प्राइवेट बस स्टैण्ड, सरकारी बस स्टैण्ड, आदर्श बालिका विद्यालय, ग्रामीण बैंक, सब्जी मंडी, टेम्पू स्टैंड, दुर्गा चौक आदि जगहों पर भीषण जल जमाव रहा। जलजमाव के कारण सब्जी मंडी में सब्जियां पानी में तैरती दिखी। उसी समय अमर शहीद विद्यालय की छुट्टी हुई और अचानक तेज बारिश आ जाने से बच्चे उसी गन्दे पानी से होकर भीगते घर गये। मार्गों पर जलजमाव के बीच से तेज रफ्तार से वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल आवागमन करने वालों पर गंदे पानी की छींटा पड़ने से उनके कपड़े आदि खराब होते रहे। परेशान लोगों का कहना है कि नगरपालिका ने बारिश से निबटने के लिए तैयारी नहीं की थी। उसकी तरफ से नाला और नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिससे जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेंट्रल पब्लिक स्कूल को मिला नेशनल स्कूल अवार्ड
Next: प्रिकॉशन डोज हेतु रविवार को जनपद में लगेगा मेगा कैंप

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.