Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रिकॉशन डोज हेतु रविवार को जनपद में लगेगा मेगा कैंप

ब्यूरो 06-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर,6 अगस्त 22। कोविड-19 खत्म नहीं हुआ है बल्कि कम हुआ है और इससे लडने के लिए सरकार के तरफ से मुफ्त में कोविड 19 टीकाकरण आमजन को कराया जा रहा है। वही दोनों टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव में 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों के लिए अट्ठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क प्रिकॉशन डोज से आच्छादित करने का शासन ने योजना बनाई है। जिसको लेकर रविवार को मेगा कैंप आयोजन पूरे जनपद में किया जाएगा। जिसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पर किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक पूरे जनपद में समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क लोगो को निशुल्क प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का योजना शासन के द्वारा बनाया गया है। जिस के क्रम में रविवार यानी 7 अगस्त को जनपद में मेगा कैंप लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेगा कैम्प का जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , चिन्हित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर लगाया जाएगा।

आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे जनपद का प्रकाशनरी डोज का लक्ष्य 2258375 है। उसके सापेक्ष अब तक 194595 लोगों ने प्रकाशनरी डोज लगा चुके है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकाशनरी डोज लगाने में 33559 लोगों का टीकाकरण कर प्रथम स्थान पर ,सैदपुर 23669 डोज लगाकर दूसरे एवम 22940 लगाकर मिर्जापुर तीसरे स्थान पर है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, जल जमाव से लोग परेशान
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 719 प्राप्त प्रार्थना में 68 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260316-WA0020

करंडा पुलिस की कार्रवाई: वारंट पर अभियुक्त को दबोचा

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0019

गैंगस्टर एक्ट का वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0018

पुलिस की कार्रवाई: तीन गोवंश के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0017

पुलिस अभियान में सफलता, जंगीपुर से वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.