Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आजादी के जश्न में डूबा पूरा क्षेत्र, उत्साहपूर्वक निकला तिरंगा यात्रा

ब्यूरो 15-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220815-WA0015

जमानियाँ(गाजीपुर)। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 76 वां स्वतंत्रता दिवस नगर व ग्रामीण क्षेत्र में उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। आजादी के जश्न में पूरा क्षेत्र डूब गया है।

सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, चौराहों और घरों पर सबने शान से तिरंगा लहराया। सभी ने स्वतंत्रता की उस ताकत को महसूस किया, जिसने अपने देश में अपना राज-पाट कायम करने की ताकत दी। हिंदुस्तान की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया।

तिरंगा रैली में आर्कषण का केन्द्र बना भारत माता की झॉकी

सुबह से ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राओं तथा राजनीतिक लोगों द्वारा तिरंगा रैली का निकाली गई। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित महिला महाविद्यालय, नगर स्थित राजकीय बालिका विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र व छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली उत्साहपूर्वक गगनभेदी नारों के बीच निकाली गई वही दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल के नेतृत्व में बरूइन मोड़ से लेकर कस्बा बाजार तक रंगा-रंग तिरंगा रैली उत्साहपूर्वक निकाली गई। भारत माता की झांकी रैली में आकर्षण का केन्द्र रहा तथा क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने गाजीपुर तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, चंद्र प्रकाश उपाध्याय व कोच समीर मोंडल के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। उक्त मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री रामाशंकर उपाध्याय एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्या मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next: आजादी की गौरव यात्रा का हुआ समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.