Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो 15-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220815-WA0011

जमानियां(गाजीपुर)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे तहसील क्षेत्र में उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण कर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आजादी के पर्व को यादगार बना दिया गया।

इस दौरान तहसील प्रांगण, कोतवाली, नगर पालिका, विकास खण्ड, एम हालिमा पब्लिक स्कूल जमानियां कस्बा, सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां, एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर, रामकली महिला महाविद्यालय दरौली, महिला महाविद्यालय हेतिमपुर‚ डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर‚ राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरूईन‚ हिन्दू पीजी कॉलेज जमानियां स्टेशन‚ बुद्धम शरणम महाविद्यालय जमानियां कस्बा आदि सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर रंगा-रंग कार्यक्रम पेश करने के पश्यात मीठा का वितरण किया गया।

सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संग मौजूद अधिकारीगण

इस अवसर पर एसडीएम भारत भार्गव‚ तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा‚ चेयरमैन सर्वानंद सिंह‚ प्रबंधक आफताब अजहर नगवी, प्रबंधक रेशु जालान, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक उपेन्द्र उर्फ शिवजी सिंह, रणविजय सिंह, प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य‚ प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्साहित सन शाइन पब्लिक स्कूल के बच्चें

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर मेधावियों को किया गया सम्मानित
Next: आजादी के जश्न में डूबा पूरा क्षेत्र, उत्साहपूर्वक निकला तिरंगा यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.