Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गौ पूजन के साथ गौरक्षा का ले संकल्प लें सभी नगरवासी-नारायण दास

ब्यूरो 19-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220819-WA0000

जमानिया(गाजीपुर)। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को पशु चिकित्सालय स्थित अस्थाई गौशाला में भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि नारायण दास ने विधि विधान के साथ गौमाता का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गौवंश को तिलक लगाकर पूजा की और गुड़ मिठाई समेत फल खिलाया।

ज्ञात हों की उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार 19/08/2022 को प्रदेश के समस्त गौ आश्रय में गौमाता का विधि विधान के पुजन अर्चन करने का आदेश जारी था जिसके अनुपालन में जमानिया कस्बा स्थिति पशु चिकित्सालय स्थित अस्थाई गौशाला गौ पूजा का कार्यक्रम आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता नारायण दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा करने और अपने भक्तों को दिए वचन को पूरा करने के लिए धरती पर अवतार लेकर गिरिराज गोवर्धन का मान बढ़ाने व गोसंवर्धन के लिए ही यह लीला की। और समाज के विभिन्न वर्गो को एक साथ गौवंशो का पूजन अवश्य करना चाहिए।
इस मौके पर उपस्थीत भाजपा नेता रविंद्र यादव, मकसूदन पाण्डेय, पशु चिकित्सा आधिकारी सतेंद्र सिंह, गौशाला प्रभारी विजय शंकर राय, नगर पालिका कर्मी छविनाथ यादव, रामबचन राम, रामानुज संजीत रावत आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में महिला घायल
Next: मालगाड़ी का पटरी से उतरा पहिया, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.