Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मालगाड़ी का पटरी से उतरा पहिया, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक

ब्यूरो 20-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220820-WA0007

जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खडी आरएमसी सकलडीहा मालगाड़ी सुबह करीब 8:50 बजे सकलडीहा जाने के लिए जैसे ही रवाना हुई उसी दौरान मालगाडी का चार चक्का पटरी से नीचे उतर गया। जिस पर पहुंची रेलवे के एआरटी विभाग की टीम ने मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाया और ट्रेन को करीब 11:45 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय स्टेशन पर दो दिनो से रेलवे का सामान ले कर लूप लाइन में खडी आरएमसी सकलडीहा मालगाडी को सुबह करीब 8:44 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन की ओर जाने का निर्देश मिला। जिस पर लूप लाइन से ट्रेन चली और करीब 8:55 बजे मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से उतर गये। जिसकी सूचना चालक ने पैनल रूम का दी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ गया और बिना देरी के एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ टीम) को घटना की सूचना दी गई। पंडित दीनदयाल स्टेशन से एआरटी पहुंची और मालगाड़ी के बोगी का उठा कर पुनः पटरी पर किया। जिसे बाद मालगाडी सकलडीहा के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेलवे के अधिकारी एक एक कर मौके पर पहुंच गये। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रेलवे का सामना लेकर मालगाडी सकलडीहा की ओर निकली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे चार पहिये पटरी से उतर गये। जिसके जांच के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि मालगाडी में कुल 21 बोगी थी। जिसमें 18 पर सामान लदा था जबकि 3 खाली था। लूप लाइन पर घटना होने की वजह से कई ट्रेन प्रभावित हुई। स्टेशन प्रबंधक गणेश सिंह ने बताया कि इस बीच स्थानीय स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव नही थी। ठीक होने के बाद पटना से पूर्णा जाने वाली 17609 करीब 3:30‚ 12355 पटना जम्मू तवी एक्सप्रेस भी 3:29 मिनट देर से डीडीयू स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन बोगी को अलग किया गया और मालगाडी को आगे बढा दिया गया। एआरटी की टीम ने जब मालगाडी के पहिये को पटरी पर चढा दिया तो उन बोगियों को लूप लाइन को कर दिया जाएगा।

मालगाड़ी हुई बेपटरी, जुटे रेलवे के अधिकारी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गौ पूजन के साथ गौरक्षा का ले संकल्प लें सभी नगरवासी-नारायण दास
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 436 प्रार्थना पत्र में 33 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.