Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ होगा हल्ला-बोल रैली

ब्यूरो 29-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220829-WA0014

गाज़ीपुर। कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 सितंबर को नई दिल्ली रामलीला मैदान में होगा, इस रैली के लिए हाई कमान से मिले दिशा निर्देशन के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में दिल्ली में हल्ला-बोल रैली को लेकर कैंप कार्यालय पूर्व सांसद जैनुल बशर के रजदेपुर आवास पर बैठक की।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई बेरोजगारी पर हल्ला बोल रैली का आयोजन 4 सितंबर को दिल्ली में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के साथ ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष व समस्त फ्रंटल अध्यक्ष व प्रमुख कॉंग्रेस जन बैठक में उपस्थित रहे।

महंगाई पर हल्ला-बोल, दिल्ली चलो रैली कार्यक्रम के तहत बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते महंगाई चरम पर हैं आम आदमी परेशान है जबकि पूंजीपति सरकार की मदद से चौगुना मुनाफा कमा रहे हैं। इसलिए आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखकर शीर्ष नेतृत्व ने 4 सितंबर को दिल्ली में हल्ला-बोल कार्यक्रम निश्चित किया है जिसमें हम सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुचकर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलना है। एवं हमारे गाजीपुर के जनता बाढ़ से परेशान है ऐसे में हम जिला शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि उन्हेंउन्हें भोजन रहने एवं उनके पशुओं के चारे की व्यवस्था तत्काल कराएं। पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय ने कहा कि महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में गाजीपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चलेंगे अब जनता महंगाई से उब चुकी है, यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है ।
वहीं पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बीजेपी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि देश के कुछ पूंजीपतियों को ये सरकार फायदा पहुंचाने के लिए देश को महंगाई के मुंह में झोंक दी है, आम आदमी के घर की रसोई महंगी हो गयी है, गरीब के साथ देश का हर मध्यमवर्गीय परेशान है। इसलिए इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सबको एकजुट होकर दिल्ली चलना है और कांग्रेस के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोलना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाल साहब यादव, राजीव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रिका सिंह, सैयद इबरतुल्लाह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता ,राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा ,महबूब निशा ,रेनू भारती,शबीहूल, आदिल अख्तर, अवधेश भारती, विद्याधर पांडे, जितेंद्र कुमार बिंद, जितेंद्र कुमार यादव ,कैलाशपति कुशवाहा, नसीम अख्तर, रतन तिवारी,गयासुद्दीन अंसारी, फैजु उल हक अंसारी, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा, अंजर शमीम, विनोद कुमार सिंह, अमरनाथ यादव ,अखिलेश यादव, शुकुरूल्लाह वारसी, श्याम नारायण कुशवाहा, जय प्रकाश चौरसिया, संतोष यादव, संजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर जाफर, अवधेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा
Next: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किया राहत पैकेट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.